पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल में हुई एचआईवी, क्षय रोग की निःशुल्क जांच

पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल में हुई एचआईवी, क्षय रोग की निःशुल्क जांच

 

बस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम और क्षय रोग अधिकारी डा. ए.के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में शिविर लगाकर 100 लोगों की एचआईवी, क्षय रोग आदि की निःशुल्क जांच किया गया।

हास्पिटल के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि सीएमओ द्वारा 100 किट उपलब्ध कराया गया था और सभी किटांें का उपयोग कर लोगों की जांच किया गया। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दिया गया है। डा. वर्मा ने कहा कि किट के माध्यम से लोगों की आसानी से रोगों की जांच हो जाती है और जांच रिपोर्ट के बाद इलाज आसान हो जाता है। मरीजों के लिये ऐसे शिविर बहु उपयोगी है। उन्होने बताया कि शिविर के संचालन में सीएमओ कार्यालय से आये आदित्य कुमार मिश्र, प्रज्ञा पाण्डेय, रेनू यादव और नीतू त्रिपाठी ने सहयोग किया।

बताया कि शिविर को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से डा. आर.एन. चौधरी, डा. आलोक रंजन, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. अतुल श्रीवास्तव, लालजी यादव, रितेश चौधरी, मनीष चौधरी, उत्कर्ष दूबे, शिव प्रसाद आदि ने योगदान दिया।