जनगणना ऐप लॉगिन न होने से परेशानीः एसडीएम से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल
बस्ती। जनगणना ड्यूटी की अनियमितताओं की समस्या को लेकर जनपद के बस्ती सदर, हार्रेया, भानपुर में पहले से ही शिक्षक लामबंद हो रहे थे वहीं रूधौली तहसील अंतर्गत नियुक्त जनगणना प्रगणक, व सुपर वाइजर विभाग द्वारा एचएलओ ीसव ऐप पर लॉगिन होने की समस्या से जूझ रहा है।
दोपहर होते होते रूधौली ब्लॉक के शिक्षक संघ अध्यक्ष रजनीश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने उप जिलाधिकारी रूधौली से मिलकर जनगणना ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर एस डी एम ने इस तकनीकी समस्या को लखनऊ से ठीक कराने हेतु अगले चौबीस घंटे में समस्या समाधान कि बात कही ।
प्रतिनिधिमण्डल में योगेश्वर शुक्ल, अमरेश द्विवेदी, सुशील उपाध्याय, शिप्रा चौधरी, विजय नायक, गौरव द्विवेदी, शिव शंकर, उमाशंकर सिंह शिवेंद्र सिंह, तुलसीराम सहित भारी मात्रा में शिक्षक शिक्षा मित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।