राज्य सूचना आयुक्त का जनपद आगमन 23 मई को 

राज्य सूचना आयुक्त का जनपद आगमन 23 मई को

बहराइच 22 मई। मा. राज्य सूचना आयुक्त, उ.प्र. मोहम्मद नदीम का 23 मई 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. आयुक्त श्री नदीम 23 मई को मदनी इण्टर कालेज कैसरगंज़ पहुंचकर प्रधानाचार्य डॉ. अरशद रईस द्वारा आयोजित शिक्षा जागरूकता मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 01ः30 बजे राजापुर माफी रोड पर स्थित अशरफ कमाल के आवास पर जायेंगे।

मा. सूचना आयुक्त श्री नदीम अपरान्ह 03ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में राजस्व विभाग से सम्बन्धित जनसूचनाधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत बहराइच से सम्बन्धित आयोग में लम्बित द्वितीय अपीलों/शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक करेंगे। तदोपरान्त जनपद के किसी एक तहसील के जनसूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त किंडर ज्वाय एकेडमी बेरिया खलीलपुर में डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यक्रम के उपरान्त मा. राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः