प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों से आमंत्रित किये गये दावे

प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों से आमंत्रित किये गये दावे

बाराबंकी-बहराइच सेक्शन फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण प्रस्ताव

बहराइच 22 मई। सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) बहराइच राजेश प्रसाद ने बताया कि परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जनपद बहराइच में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) का चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण प्रस्तावित है। प्रस्तावित निर्माण के भू-अधिग्रहण प्रस्ताव मे जनपद की तहसील महसी के 04 ग्रामों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3डी का प्रकाशन भारत के राजपत्र मे 18 मार्च 2026 को हुआ है। भारत के राजपत्र मे प्रकाशित अधिसूचना में तहसील महसी के ग्राम सिसाई हैदर, हेमरिया, टेंडवा बसन्तपुर व गजपतीपुर की भूमि प्रभावित है।

यह जानकारी देते हुए सक्षम प्राधिकारी श्री प्रसाद ने योजना अन्तर्गत प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों को सुझाव दिया है कि कपूरथला परिसर में स्थित सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति)/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में 02 जून 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे उपस्थित होकर अपना क्लेम (दावा) प्रस्तुत कर सकते हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः