पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35 पुण्यतिथि मनाया गया
बहराइच । नगर कांग्रेस कमेटी जरवल के नगर अध्यक्ष श्री शादाब अहमद के नेतृत्व में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35 पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई,उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं पंचायती राज व्यवस्था के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की।
जरवल नगर अध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि युवा सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकास की नई परिकल्पनाओं के माध्यम से राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। उनके द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं एवं सुधारों का लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव हमज़ा शफीक,अंकित चौधरी,सुमित चौधरी,हर्षित,प्रिंस चौधरी,मोहम्मद कलीम,साजिद खान,रियाजुलहक मुन्ना,संदीप,केतन,डॉक्टर मुजीब, अब्बन कुरैशी,चांद बाबू, शेबू खान,शाहिद अली, वली हैदर,अरशद शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।