निःशुल्क जल प्याऊ के सफल संचालन के लिए तैयारी बैठक सम्पन्न
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क जल प्याऊ शिविर का आयोजन किया जायेगा, यह जानकारी देते हुए जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड बस्ती संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से निःशुल्क जल प्याऊ की शुरुआत बड़े मंगलवार 19 मई से स्काउट भवन बस्ती के परिसर से किया जायेगा, उसके उपरांत रेलवे स्टेशन पर जल प्याऊ शिविर का आयोजन गत वर्षों की भाँति किया जायेगा, जल प्याऊ शिविर के सफल आयोजन के लिए स्काउट भवन सभागार में तैयारी बैठक आयोजित कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई, इस दौरान जिला सचिव, लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर कप्तानगंज बीपी आनंद, ब्लाक स्काउट मास्टर हर्रैया अमरचंद वर्मा, ब्लाक स्काउट मास्टर बस्ती सदर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट दीपक कुमार, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी आदि लोग मौजूद रहे।