बस्ती महिला थाना बस्ती पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के 03 जोड़े को उनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को महिला थाना बस्ती की टीम की द्वारा की गई कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक दुसरे के साथ रहने को तैयार हो गए हैं जिसके क्रम में महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके बाद दोनों पति-पत्नी को महिला थाने से आज राज़ी-खुशी विदा किया गया।