बस्ती आशा एवं आशा संगिनी को न्युनतम मानदेय समाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने एवं बिगत दो बर्षो से आभा कार्ड, टीवीआई, आयुष्मान कार्ड, फाइलेरिया सहित मार्च 2026 से मई माह तक के एनएचएम रुटीन भुगतान सहित अन्य सभी बकाए भुगतान को बजट उपलब्ध कराते हुए अविलम्ब भुगतान कराए जाते हेतु अपर निदेशक महोदय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मण्डल बस्ती के माध्यम से आशा बहू स्वास्थ्य समिति उ०प्र० के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन को भेजा गया है। नीलम शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं बिधान सभा में घोषणा की गई थी कि हम आशा एवं आशा संगिनी को न्युनतम मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेंगे किन्तु अभी तक उसका क्रियान्वयन नही कराया गया साथ ही साथ बिगत दो बर्षों से भुगतान में काफी उदासीनता बरती जा रही है जिस कारण से आभा कार्ड, टीवीआई, फाइलेरिया सहित अन्य भुगतान नही किए गए इतना ही नही मार्च 2026 से अभी तक एनएचएम रुटीन भुगतान सहित अन्य भुगतान भी नही किए गए जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ कार्य हेतु धमकियाँ दी जाती है भुगतान कराने की जिम्मेदारी जनपद स्तर के किसी भी जिम्मेदार की नही होती है इसके लिए संगठन को आगे आना पड़ता है जो कि नीतान्त गलत एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि यदि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आशा एवं आशा संगिनी के मानदेय बृद्धि एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की घोषणा का क्रियान्वयन एवं सभी बकाए भुगतान अविलम्ब नही कराया गया तो निश्चित रूप से समस्त कार्यों का बहिस्कार करते हुए पुनः बिधान सभा घेरने का कार्य प्रदेश की सभी आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियां करेंगी। मांग पत्र देते समय कुसुमलता उपाध्याय, कुसुम देबी, सुमन चौधरी, रीता देबी, ललिता देबी, अन्नपूर्णा दूबे प्रीती उपाध्याय, कंचन राव, ओमप्रकाश त्रिपाठी मनोज सिंह, एवं मनोज शुक्ला उपस्थित रहे।