पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

 

आज दिनांक 16.05.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तहसील सदर में उपस्थित रहकर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया।

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री लालधर सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, राजस्व व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे ।