ठोस सोना (बुलियन) व गोल्ड बार की बिक्री नहीं करेंगे सर्राफा व्यापारी
बहराइच 16 मई। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सोने के आयात को कम करने हेतु की गयी अपील के सन्दर्भ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं उ.प्र. सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के सर्राफा व्यापारियों ने ठोस सोना (बुलियन) व गोल्ड बार की बिक्री नहीं करने का फैसला लिये जाने के सम्बन्ध में राज्य कर कार्यालय में उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, बहराइच सी.के. गौतम के साथ आयोजित बैठक में सर्राफा एसासिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आश्वस्त किया गया कि देशहित सर्वाेपरि है, और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।
व्यापारियों ने कहा कि वह मा प्रधानमंत्री एंव मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी अपील का स्वागत करते हैं तथा उ.प्र. सर्राफा एसोसिएशन द्वारा लिए गये निर्णय के अनुरूप बुलियन और गोल्ड बार की बिक्री नहीं करेंगे। बैठक में पुराने सोने को रिसाइकिल और रीडिजाइन करने एवं पुराने सोने के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन द्वारा बैठक में यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को पुराने सोने के बदले शुद्धता के आधार पर एक प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि घरों में पड़ा अप्रयुक्त सोना बाजार में वापस आ सके और नए आयात की जरूरत कम हो।
उपायुक्त (प्रशासन) सी.के. गौतम द्वारा व्यापारियों से वर्तमान परिस्थितियों में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के सुझाव भी दिया गया। वहीं, सर्राफा कारोबारियों ने सोने की बिक्री घटने की स्थिति में जीएसटी विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कारीगरों, डिजाइनरों, छोटे व्यापारियों और अन्य लाखों लोगों की आजीविका जुड़ी है। यदि ज्वैलरी की बिक्री रोकी गई तो बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा होगी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त, राज्य कर, खण्ड-1 अजय कुमार वर्मा व सचल दल के प्रशांत खेवरिया, बहराइच सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेन्द्र रस्तोगी, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार खन्ना एवं अन्य सदस्गण पिन्टू सोनी, सुरेन्द्र कुमार, विजय सोनी, दीपक कुमार सोनी, मनीष नरायण सोनी, मुकुल अग्रवाल, अमित गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, सत्यम व मगन बिहारी रस्तोगी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः