प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग की सुविधा

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग की सुविधा

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत आवेदन की अन्तिम तिथि 30 मई

बहराइच 16 मई। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सत्र 2026-2027 के लिए निःशुल्क कक्षाओं का संचालन 01 जुलाई 2026 से किया जायेगा। यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस एवं वनडे एग्जाम आदि भर्ती परीक्षा हेतु तैयारी करने वाले इच्छुक छात्र-छाात्राएं 30 मई 2026 तक गेंद घर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 10वीं, 12वीं तथा स्नातक अंक पत्र की छायाप्रति की आवश्यकता होगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्र में पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है। छात्र/छात्राओं की प्रवेश परीक्षा माह जून के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है। सुश्री पाण्डेय ने बताया कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि भर्ती परीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों का भी चयन किया जाना है। जिसके लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः