बड़ेवन ओवरब्रिज पर खड़े आयल टैंकर से टकराई पिकअप चालक गंभीर घायल

बड़ेवन ओवरब्रिज पर खड़े आयल टैंकर से टकराई पिकअप चालक गंभीर घायल

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन ओवरब्रिज पर खराब खड़े इंडेन आयल टैंकर में पीछे से महिंद्रा पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पिकअप चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही

अग्निशमन केंद्र कोतवाली बस्ती से बोलेरो कैम्पर रेस्क्यू उपकरणों सहित तथा अग्निशमन केंद्र हर्रैया से एमडीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने बैट्री ऑपरेटेड हैंड कटर की मदद से पिकअप वाहन के क्षतिग्रस्त फ्रेम को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान विपिन यादव पुत्र दयाराम निवासी जैतपुर/चैतपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। बताया गया कि वह मंडी से टमाटर लादकर गोरखपुर जा रहा था घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बच सकी। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।