प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, शानदार रहा सीबीएसई 12वीं का परिणाम
आमिर हमजा बने टॉपर, कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया मान
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रबंधन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
जितेंद्र पाठक
संतकबीरनगर (मेंहदावल):प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी, मेंहदावल के कक्षा 12वीं (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि पूरे जनपद में नए कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में आमिर हमजा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन चौरसिया (92%), राजनंदिनी (90.6%), आस्था तिवारी (90%), अक्षरा पाण्डेय (88.4%), सुप्रिया सिंह (88%), अंकिता सहानी (88%), रोशनी (87.4%), अंशिका मिश्रा (86.8%), तन्मय पाण्डेय (86%), शाहिद खान (85%) एवं शनि अग्रहरि (85%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया।
विद्यालय का यह शानदार परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी उसकी गुणवत्ता और शिक्षा के उच्च स्तर को दर्शाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका श्रीमती अंजना पाण्डेय, तथा प्रधानाचार्य श्री ओम धर दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। शिक्षकों ने भी कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्रबंध निदेशिका श्रीमती अंजना पाण्डेय ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का आगे भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक और रचनात्मक प्रयास निरंतर करता रहेगा।