परिवहन विभाग बस्ती ने मोडिफाइट साइलेंसर पर प्रवर्तन कार्यवाही करते 7 वाहन चालान कर 3 को किया निरुद्ध
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । रोड पर चलने वाले दो पहिया वाहन के साइलेंसर को मोडिफाइड कर तेज आवाज में सड़क पर गुजरते थे, जिससे बगल से चलने वाले की होस उड़ जाती थी और इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती थी, सरकार जागी और आदेश भी निर्गत किया, अब पुलिस और परिवहन दोनों सक्रिय हो गए, और परिवहन विभाग बस्ती इस पर लगातार चेकिंग कर कार्यवाही करते उन्हें ऐसा करने से रोक भी रही है।
इसी कड़ी में 12 मई 2026 को भी जनपद बस्ती में मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध अभियान में 7 चालान एवं 3 वाहन थाना कोतवाली में निरुद्ध किया गया। इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य ,यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व प्रवर्तन स्टाफ सम्मिलित रहे।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने वार्ता में कहा कि मंडल के तीनों जनपदों में प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है, लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है, इससे सड़क पर चलने वालों को दिक्कत तो होती ही है दुर्घटना के कारण भी बनते हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने कहा कि लगातार चेकिंग चल रही अनाधिक तरह से चलने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर उनके विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। मोडिफाइड साइलेंसर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।