पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा मध्यरात्रि में थाना हुजूरपुर का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 07.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना हुजूरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क तथा लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
मालखाना निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं माल सामग्री के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, हवालात, बैरक, मेस एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता तथा संसाधनों के प्रभावी रख-रखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं उनकी उचित दिशा सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
*महोदय द्वारा रात्रि ड्यूटी व्यवस्था की चेकिंग कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*