149 बाहनो से 175000 का चालान किया गया

 

 

बस्ती प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत पार्किंग, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट धारण न करना आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए कुल 149 वाहनों से 175000 का चालान किया गया साथ ही आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।