व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव की दुकान पर पहुंचे राजा भैया, 46 साल पुरानी दुकान पर लिया समोसे का लिया स्वाद

व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव की दुकान पर पहुंचे राजा भैया, 46 साल पुरानी दुकान पर लिया समोसे का लिया स्वाद

 

प्रतापगढ़। कुंडा विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) सोमवार शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर पंचायत हीरागंज बाजार पहुंचे। इस दौरान वह गोगहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव की प्रतिष्ठित व पुरानी दुकान अभिनव स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मशहूर समोसे का स्वाद लिया।

 

*राजा भैया ने दुकान के पारंपरिक स्वाद की सराहना करते हुए कहा कि “यह स्वाद का सफर वाकई बेमिसाल है*।” साथ ही इस दौरान उन्होंने दुकान के संचालक उनके बड़े भाई ओम प्रकाश यादव उर्फ पप्पू के कार्यों की भी सराहना की।

 

*बताया जाता है कि यह दुकान पिछले 46 वर्षों से हीरागंज बाजार में संचालित हो रही है, जिसे बांके लाल यादव द्वारा शुरू किया गया था और आज भी इसकी पहचान बरकरार है*, इस दौरान विनोद यादव ने उनका स्वागत किया। वह उतरार-गोगहर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि हैं और क्षेत्र में राजा भैया के करीबी समर्थक माने जाते हैं। उनके साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, प्रमुख संतोष सिंह व पूर्व प्रमुख बबलू सिंह सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।