2 किलो 515 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, श्री नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली देहात, के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को 2 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विवरण- दिनांक 04.05.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा त्रिमोहानी नानपारा बाईपास के पास सघन चेकिंग/गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से लगभग 02 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 164/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
– मोहित शुक्ला पुत्र पेशकार शुक्ला निवासी मरवट दाखिला फत्तेपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- गिरफ्तारी स्थान- त्रिमोहानी नानपारा बाईपास
दिनांक- 04.05.2024 समय 05.10 बजे प्रातः
o गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह थाना को0 देहात जनपद बहराइच
2. मुख्य आरक्षी परमेश्वर सिंह थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
3. आरक्षी श्री प्रकाश मिश्रा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
4. आरक्षी सूरज शुक्ला थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच