मोबाईल कोर्ट आयोजन कार्यक्रम में स्काउट गाइड की रही सहभागिता
बस्ती। मोबाईल कोर्ट के आयोजन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती सार्थक अग्रवाल के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड बस्ती संजय सिंह के नेतृत्व में, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक वागीश पाठक के देख रेख में स्काउट गाइड की टीम ने मोबाईल कोर्ट के आयोजन कार्यक्रम में योगदान दिया, बताते चलें कि राजकीय इंटर कालेज परिसर में स्थित बहुउद्देश्यीय हाल सभागार में राज्य आयुक्त की अध्यक्षता में दिव्यांग जनों के लिए यह आयोजन किया गया था, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल सुषमा यादव, जिला सचिव कुलदीप सिंह की मौजूदगी में, जिला आयुक्त स्काउट हरीराम वंसल के निर्देश पर सक्सेरिया इण्टर कालेज के स्काउट अकबर अली, स्काउट निखिल, स्काउट अयान अंसारी, स्काउट सुमित गुप्ता, स्काउट अमन कुमार, स्काउट रवि कुमार, स्काउट जियाउद्दीन, स्काउट अनुज कुमार, स्काउट अनवर अली, स्काउट आदित्य श्रीवास्तव, मुख्यालय आयुक्त गाइड मुस्लिमा खातून के निर्देश पर बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की गाइड कैप्टन नाजिया के नेतृत्व में गाइड चाँदनी, गाइड अन्तरा श्रीवास्तव, गाइड रीतू, गाइड वर्षा, गाइड साहिबा खान, गाइड साध्वी, गाइड रिया, गाइड तनु, गाइड अंशिका, गाइड सृष्टि आदि की सहभागिता रही।