भक्ति हमारे जीवन का वास्तविक आधार-डॉ धरणीधर जी महाराज 

भक्ति हमारे जीवन का वास्तविक आधार-डॉ धरणीधर जी महाराज

 

जितेन्द्र पाठक

 

 

सन्तकबीरनगर। विकास खंड बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा उतरावल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्या धाम से आए कथा प्रवक्ता डाॅ.धरणीधर जी महाराज ने कहा मनुष्य की व्यथा कभी समाप्त नहीं होती। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जहां इंसान मोह, अपेक्षाओं और मन की चंचलता के कारण पीड़ा भोगता रहता है। यह व्यथा शारीरिक या मानसिक हो सकती है। डाॅ.धरणीधर जी महाराज ने सृष्टि वर्णन, ब्रह्मा आदि की उत्पत्ति तथा भागवत महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान के विभिन्न अवतारों, महाराज मनु के वंश विस्तार, देवताओं की उत्पत्ति तथा ध्रुव के चरित्र का भावपूर्ण वाचन किया। इसके साथ ही प्रियव्रत की कथा, राजा भरत का प्रसंग, ऋषभदेव की शिक्षाएं, प्राचीनवर्षी (प्राचीनबर्हि) की कथा और अजामिल के उद्धार का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महाराज ने नाम महिमा पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए। डाॅ.धरणीधरजी महाराज ने तीसरे दिन की कथा में सृष्टि की उत्पत्ति, भगवान विष्णु की महिमा और देवर्षि नारद के पूर्व जन्म का विशेष रूप से भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक ने बताया कि किस प्रकार नारद जी ने बाल्यावस्था में संतों की सेवा, सत्संग और भगवान के नाम स्मरण से परम ज्ञान की प्राप्ति की। यह प्रसंग इस बात का प्रतीक है कि सत्संग और सेवा से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। कथा के दौरान यह भी बताया गया कि मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार, लोभ और मोह का त्याग कर भगवान की शरण में जाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रहता, क्योंकि प्रभु स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि इसके सिद्धांतों को जीवन में उतार लिया जाए तो परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम राय,शशिकला राय,मधुसूदन राय,शंभुनाथ राय, रमेश राय,रामबुझारत राय,श्रवण पाठक,सत्यनारायण सिंह,सुरेंद्रनाथ राय,श्याम नन्दन राय,अनिरुद्ध राय, बिट्टू राय,आनंद राय,रिंकू राय, सत्यप्रकाश राय,भाजया नेता सचिन राय,नगेस राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।