53 वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 195 वीं गोष्ठी में कवि पत्रकार व सम्पादक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी का 53 वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय चिन्तित बनारसी, मुख्य अतिथि देवेंद्र पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि डा. छोटे लाल मनमीत और संचालन नाथ सोनांचली ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना छोटे लाल मनमीत ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, विमल बिहारी, अमरनाथ पेंटर, डा. छोटे लाल मनमीत, चिन्तित बनारसी, प्रवीण पाण्डेय, राम जतन पाल, के. पी. मौर्या, देवेंद्र पाण्डेय, वहिद इकबाल बनारसी, वासिफ बनारसी,प्रदीप कुमार,नाथ सोनांचली, मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग, आनंद कृष्ण मासूम, शिव मूरत पाल नदेसर,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, फुर्तीला बनारसी व उमेश सिंह इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में केक काटकर अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर श्री जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी का जन्मदिन हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया और उनके दिर्घायु होने की कामना की गई।
सभी रचनाकारों ने जन्मदिन पर एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी