बीमित कृषकों को चेक का वितरण 04 मई को
बहराइच 02 मई। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मौसम में प्रदेश के समस्त जनपदो में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अर्न्तगत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि 04 मई 2026 को अपरान्ह 04ः00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनार्न्तगत बीमित कृषको को देय क्षतिपूर्ति का वितरण डेमो चेक के माध्यम से किया जायेगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः