एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने ‘एहसास-डे केयर सेंटर’ के जनजागरूकता अभियानों की सराहना, टीम को किया सम्मानित

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने ‘एहसास-डे केयर सेंटर’ के जनजागरूकता अभियानों की सराहना, टीम को किया सम्मानित

 

प्रियंवदा सिंह द्वारा यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति व मिशन शक्ति में उत्कृष्ट योगदान पर मिला प्रशस्ति पत्र

 

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह बोलीं— जागरूकता अभियानों से समाज में आ रहा सकारात्मक बदलाव

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। जिले में सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के लिए कार्य कर रही ‘एहसास-डे केयर सेंटर’ की टीम को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रियंवदा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के जनजागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने कहा कि ‘एहसास-डे केयर सेंटर’ द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संस्था ने जागरूकता कार्यक्रमों और रैलियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल रही है।

 

उन्होंने बताया कि संस्था ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया, वहीं ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर भी प्रभावी कार्य किए हैं। इसके साथ ही संस्था ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

इस अवसर पर एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने संस्था के निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नेश कुमार त्रिपाठी, शाहनवाज, अमीरुद्दीन कादरी, तमन्ना खातून एवं दिलनवाज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।