एस.एस.बी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एस.एस.बी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नौतनवां (महराजगंज) पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत

थाना क्षेत्र बरगदवा के चकरार एसएसबी रोड के पास एस.एस.बी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

 

पकड़े गये अभियुक्त कि पहचान रंजीत गिरी (उम्र 37 वर्ष) निवासी बेतिया बिहार के रूप में हुयी।

बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिसमें प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15–16 किलोग्राम बताया गया।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें ₹260 नगद एक ट्रक HR38W1261 भी बरामद किया गया।

 

इस संबंध में स्थानीय थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।