जनपद में 24 अप्रैल से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण

जनपद में 24 अप्रैल से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण

बहराइच 23 अप्रैल। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह मई 2026 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 24 अप्रैल से 08 मई 2026 तक होगा। अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।

डीएसओ ने बताया कि ऐसे कार्डधारक जिनका तकनीकी कारणों से आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से 08 मई 2026 को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जायेगा। उन्होंने कार्डधारकों को सुझाव दिया है कि माह-मई, 2026 के सापेक्ष 24 अप्रैल से 08 मई 2026 के मध्य अपने राशनकार्ड पर अनुमन्य निःशुल्क खाद्यान्न सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से प्राप्त कर लें। वितरण अवधि में उचित दर दुकानों पर प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः