सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु ZFD (Zero Fatality District) अभियान के अंतर्गत गठित सी.सी. टीम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में गठित सी.सी. टीम का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 22.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय, बहराइच से डॉ. मकबूल हैदर जाफरी तथा डॉ. सैयद जफर हुसैन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने तथा समय पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही जिला प्रबंधक द्वारा iRAD एवं eDAAR पोर्टल के संचालन व उपयोग के संबंध में सी.सी. टीम को प्रशिक्षित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री रामप्रकाश यादव द्वारा Z.F.D. का सी.सी. टीम के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया । टीम को ई-चालान ऐप के माध्यम से प्रवर्तन कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराया गया । सी.सी. टीम प्रभारी को ई-चालान कार्रवाई के संबंध में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यातायात निदेशालय के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से भी टीम को अवगत कराया गया ।