– 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, श्री नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली देहात, श्री दद्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच पर पंजीकृत मु0अ0सं0 312/25 धारा 419/420/467/468/471 IPC. से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ।
o विवरण-
आवेदिका द्वारा अभियुक्त पवन जायसवाल उपरोक्त के विरुद्ध फर्जी इकरारनामा तैयार कराकर जमीन को किसी और को नही बेचने की धमकी देना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर अनुचित धन की मांग करने के सम्बन्ध में दिनांक 06.08.2025 को मु0अ0सं0 312/25 धारा 419/420/467/468/471 IPC. पंजीकृत करवाया गया था । विवेचना के क्रम में अभियुक्त पवन जयसवाल पुत्र शम्भूनाथ जयसवाल निवासी ओटकोनवा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को आज दिनांक 22.04.2026 को समय करीब 15.10 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय बहराइच रवाना किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
o पवन कुमार जयसवाल पुत्र शम्भूनाथ जयसवाल निवासी मोहल्ला अटकोनवा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- मोहल्ला अटकोनवा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच
दिनांक- 22.04.2026 समय- 15.10 बजे
o गिरफ्तारी टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह को0 देहात जनपद बहराइच
2. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
3. म0उ0नि0 सुश्री दीपिका यादव थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
4. हे0का0 परमेश्वर सिंह थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
5. हे0का0 राधेश्याम थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
6. का0 रामनगीना थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
7. म0का0 प्रियंका पाण्डेय थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच