भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर किनौना चौराहा बना आस्था का महाकुंभ भव्य आयोजन उमड़ा जनसैलाब
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। हरैया क्षेत्र का किनौना चौराहा उस समय श्रद्धा भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत केंद्र बन गया जब भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य प्रसाद वितरण एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरैया के प्रत्याशी कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके को भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर कर दिया।सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया किनौना चौराहा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पट गया। आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की पूरा क्षेत्र जय परशुराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। भक्ति और उत्साह के इस माहौल में प्रसाद वितरण का सिलसिला लगातार चलता रहा जिसमें हर वर्ग और आयु के लोगों ने सहभागिता की। आयोजन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल वरिष्ठ नेता दयाशंकर मिश्र प्रवीण पाठक, रमेश कुमार शुक्ला सहित कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों धर्म न्याय और पराक्रम को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसहयोग का परिणाम बताया।भव्यता, अनुशासन और जनभागीदारी के संगम से सजा यह आयोजन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उदाहरण बन गया जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। इस मौके पर विजय पाठक अतुल पाठक रमेश पाठक बृजेश मिश्रा नवनीत मिश्रा दीपक उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार शक्ति शरण उपाध्याय मोहित शुक्ला विशाल शुक्ला मोनू पांडे विजय मिश्रा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।