पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने किया ‘हिन्दुस्तान इलेक्ट्रिक ऑटो सेल्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
पचपोखरी जूरी रोड पर खुले नए इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम में उमड़ी भीड़
अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। पचपोखरी जूरी रोड स्थित कविता क्षेत्र में ‘हिन्दुस्तान इलेक्ट्रिक ऑटो सेल्स’ के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से ‘श्री गणेशाय नमः’ के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान शोरूम में प्रदर्शित UP GROW ब्रांड के आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार मंच) पुष्कर चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. पी.सी. पटेल (प्रदेश महासचिव, चिकित्सा मंच अपना दल एस), अमित चौधरी (ग्राम प्रधान मुसरद), चन्द्रलाल चौधरी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
नव स्थापित ‘हिन्दुस्तान इलेक्ट्रिक ऑटो सेल्स’ शोरूम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।