कुलदीप सिंह मण्डल अध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह महामंत्री बने, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

कुलदीप सिंह मण्डल अध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह महामंत्री बने, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व.मा.) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मण्डल बस्ती का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/ अधिवेशन शहर के एक मैरेज हाल के सभागार में सम्पन्न हुआ, मण्डल अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह, मण्डल महामंत्री पद पर अभय प्रताप सिंह और मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार चौधरी, वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष राजीव शरण चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुये, प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, कहा कि नव निर्वाचित मण्डलीय कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि शीघ्र ही जनपदों, ब्लाकों की कार्यकारिणी को नया रूप देने में अपना पूर्ण योगदान देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की प्राथिमकता को ध्यान में रखते हुए अपना सम्पूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करेगी, वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष तेजपाल मौर्य ने कहा कि शांतिपूर्ण, निर्विरोध निर्वाचन के लिए जनपद, मण्डल बस्ती के सभी गुरुजन बधाई के पात्र हैं, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राधेश्याम वर्मा, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर संत कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष जनपद बस्ती अजय कुमार पाल, जिलाध्यक्ष जनपद महराजगंज अजय पाण्डेय, संजय कुमार राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनपद महाराजगंज, उमेश जी मौर्य बस्ती, उपाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा, गिरिजेश कुमार, दिनेश जी शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, लेखाकार सुशील कुमार पटेल, ऑडिटर मो.आलम, संयुक्त मंत्री सरवर जमाल, महामंत्री संतकबीरनगर दिलीप कुमार, इजहारूल हक़ अंसारी बस्ती, अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना, मनमोहन, बाबूराम वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, करुणांकर, मक्खन लाल, विशाल पाण्डेय, अनिल कुमार पांडेय, रवि प्रकाश गुप्ता, लवकुश वर्मा, मनोज कुमार बाल्मीकि, बैजनाथ सिंह, गिरजेश कुमार, सुरेंद्र पटेल, सतीश चन्द्र यादव, डॉ सुनील कुमार यादव, अजय प्रताप चौधरी, विवेकानंद गोड़ आदि मौजूद रहे।