प्राथमिक विद्यालय कुरमौल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पौली। हैंसर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुरमौल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत विकसित भारत की नारी भूमिका पर पोस्टर, प्ले कार्ड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ज्ञान चन्द्र मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यहां के बच्चे बहुत ही हुनर बाज है। ऐसे बच्चे कॉन्वेंट स्कूलो में नहीं मिलेंगे। यहां के गुरुजनों की मेहनत बच्चों मे झलक रहा है। प्रधानाध्यापिका प्रियंका ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत कर आभार व्यक्त की। बच्चों ने पोस्टर,प्ले कार्ड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं को जागरूक किया।