पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुपिन कला में शुक्रवार की रात रसोई घर का ताला तोड़कर चूल्हा, गैस सिलेंडर व एक बोरी चावल उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने बीईओ हैसर को अवगत कराया। उहोंने थानध्यक्ष धनघटा को प्रार्थना पत्र दे विधि करवाई करने का अनुरोध किया।
प्राथमिक विद्यालय रुपिन कला के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल विद्यालय खुलने तो देखा कि रसोई घर का ताला टूटा था और सामान सभी बिखरे हुए थे। उहोंने ग्राम प्रधान को अवगत कराया। गांव के सिवान में काफी ढूंढा गया लेकिन कुछ साक्ष्य नहीं मिला। उहोने बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्रा को अवगत कराया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए विद्यालय पहुंचे और बारीकी से जांच किया। घटना सही देख धनघटा थाना पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक ने प्रार्थना पत्र देकर विधि करवाई का अनुरोध किया।
बीईओं ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि विद्यालय पर पहुंचकर मौके का जांच किया गया है। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दे दिया गया है।