जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान 222 वाहनो का हुआ चालान

*जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान 222 वाहनो का हुआ चालान*

 

 

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, एवं 17.04.2026 को 222 वाहनो का चालान किया गया, दिनाँक 01.04.2026 से अब तक 2040 वाहनो का चालान किया गया । दिनांक 17.04.2026 को 07 वाहनों से 4100 रुपये शमन शुल्क जमा किया गया । एवं दिनांक 01.04.2026 से अब तक 36 वाहनों से 31600 रुपया शमन शुल्क जमा किया गया । तथा 22 वाहन सीज किया गया । अभियान के तहत वाहनों के चेकिंग की गयी ब्लैक फिल्म व हूटर को उतरवाया गया, उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.04.2026 से अब तक 960 वाहन चालकों को चेक किया गया । जिनमें से 08 वाहन चालको का चालान कर 80000 रुपया जुर्माना आरोपित किया गया ।