पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों पर सीडीओ सख्त

*पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों पर सीडीओ सख्त*

 

 

*अम्बेडकरनगर में सोलर लक्ष्य पूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक, बैंकर्स को त्वरित निस्तारण के निर्देश*

 

 

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने हेतु समन्वय बढ़ाने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

 

अम्बेकरनगर 17 अप्रैल 2026।

आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लक्ष्य पूर्ति, बैंकिंग प्रक्रियाओं, विद्युत विभाग की समस्याओं तथा बैंकवार लंबित आवेदनों आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026-27 के 4528 लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक 2196 की प्रगति दर्ज की गई है। कुल 6469 लक्ष्यों के मुकाबले 4137 की उपलब्धि प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने शेष लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैंकिंग प्रकरणों की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न बैंकों में ऋण स्वीकृति एवं वितरण से जुड़े लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों में 15 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों, अनावश्यक फाइल होल्ड एवं दस्तावेज़ी देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों के आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को कार्मिकों को प्रेरित कर अधिक से अधिक सोलर पावर प्लांट की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अंत में निर्देशित किया कि योजना का लाभ शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। सभी विभागों एवं बैंकर्स को समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा सहित बैंकर्स एवं बैंकवार नामित नोडल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।