भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का अयोजन किया गया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ शहीद स्मारक में स्वच्छता अभियान व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विचार गोष्ठी का अयोंजन किया उसके उपरांत बहराइच स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर जिला अध्यक्ष जी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ माल्यार्पण कर पुष्ष अर्पित किया तथा अपने विचार
साझा करते हुए कहा डॉ. अम्बेडकर केवल सविधांन निर्माता ही नही बल्कि समाजिक न्याय समानता और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे है बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई
जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर की सभी बूथों पर डॉ भीमराव अम्बेडर जी की जन्म जयंती , स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव के साथ मानाया गया इसी क्रम में जिले के छः अनु० छात्रावास में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रिसिया में सासंद आनन्द गोड जी राजकीय बालक अनु० छात्रावास महराज बहराइच विधायक अनुपमा जायसवाल जी राजकिय बालिका छात्रावास गेंदघर में एमएलसी प्रजा त्रिपाठी जी कस्तुरबा महिला छात्रावास बिछिया में विधायक सरोज सनोकर जी राजकीय बालिका छात्रावास पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल जी राजकीय बालक छात्रावास रूपइडीहा में चेयरमैन उमा शंकर वैश्य जी सहित अन्य पदाधिकारी, छात्रावास पहुंच कर छात्रों से संवाद करते हुए दलितों व वंचितों के उत्थान के लिए उनके संघर्षो को याद किया