उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह
बहराइच । कपूरथला परिसर स्थित उत्थान मल्टीपर्पज आडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, निर्वाचित सभासदगण की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद, बहराइच अन्तर्गत शासन द्वारा नामित सभासदों फीगंज निवासी नितिन रूपानी, चिक्कीपुरा नि. सुनील श्रीवास्तव, घसियारीपुरा नि. रीति निगम, गुदड़ी नि. बैजनाथ रस्तोगी व विपिन यज्ञसैनी को नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्यगणों द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी-अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर गणमान्य व संभ्रान्तजन, नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः