संघ ने डॉक्टर अम्बेडकर जयंती पर किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जनपद के 12 खण्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया गया मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण
बहराइच । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा जनपद बहराइच के विभिन्न खंडों एवं नगर की सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है इस अवसर पर जनपद बहराइच में
चित्तौरा के पंचायत भवन बनियाहारी, पयागपुर के बड़कागांव हसुवापारा ,विश्वेश्वरगंज के सिवसहाना (पंडितपुरवा), हुजूरपुर के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर रैकवारी ,जरवल के तापेसिपह, (बावन बाबा कुट्टी), कैसरगंज के ग्राम नौगुनिया, फखरपुर के पट्टी कमलपुर, तेजवापुर खंड के ग्राम बेढ़ानपुर, महासी खंड के किसानगंज स्थित हनुमान मंदिर , वह बहराइच नगर के काशीराम कॉलोनी फुटहा शेखदाहीर लगभग 12 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 5600 से अधिक मरीज़ों की जाँच कर उन्हें दवा वितरण किया गया। जनपद के सभी सेवा कैंपों में प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा कई गंभीर बीमारियों को भी जाँच कर अवलोकित किया गया और उन मरीज़ों को उचित सलाह के साथ परामर्श हेतु विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया है इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का उद्घाटन समाज के प्रतिष्ठित कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी ,जिला प्रचारक अजय जी, विभाग कार्यवाह अम्बिका जी, जिला कार्यवाह भूपेंद्र जी, जिला सेवा प्रमुख रमेश जी सहित विभिन्न खंडों के खंड सेवा प्रमुख, समाजसेवी श्यामकरण टेकरीवाल, नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन के पदाधिकारी डॉ सारिका जी ,डॉ विकास मिश्रा ,डॉ ब्रजेश शुक्ला ,डॉ मनीष शुक्ला एवं सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ,महामंत्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शिविरों में जाकर सेवा कार्य किया ।