15 अप्रैल से बिना HSRP युक्त वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा- फरीदउद्दीन
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने जानकारी दिया कि मण्डल के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का लगाया जाना अनिवार्य है।
इस क्रम में परिवहन विभाग द्वारा एनआईसी के माध्यम से PUCC पोर्टल में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था विकसित की गई है, जिसके अन्तर्गत दिनांक 15 अप्रैल, 2026 से बिना HSRP युक्त वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र (PUCC) निर्गत नहीं किया जायेगा।
अतः सभी वाहन स्वामियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वाहनों पर यथाशीघ्र HSRP स्थापित करा लें, जिससे भविष्य में उन्हे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी अवगत कराया जाता है कि उपरोक्त आदेश ऐसे वाहन निर्माता/मॉडल पर लागू नहीं होगा, जिनके लिए वर्तमान में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट उपलब्ध नहीं है, ऐसे वाहनों को इस व्यवस्था से अस्थायी रूप से मुक्त रखा गया है।