तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव 5 मई से

तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव 5 मई से

 

बस्ती। बस्ती जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन आगामी 5 मई से लेकर 7 मई तक किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। जिसको लेकर मंगलवार को शहीद सत्यवान स्टेडियम में एक आवश्यक बैठक राना दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वशिष्ठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कहा कि खेलकूद में जनपद स्तरीय बालक बालिका सीनियर आयु वर्ग में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी और खो खो जूनियर बालक बालिका वर्ग में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होना है। कार्यक्रम में जनपद स्तर से लगभग 700 खिलाड़ी और प्रदेश स्तर से 1000 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। गैर जनपद से आने वाले खिलाड़ियों के रहने, भोजन आदि पर भी चर्चा की गई। तीन दिन के कार्यक्रम में दूसरे दिन 6 मार्च को सुबह बैंड पार्टी के साथ महर्षि वशिष्ठ मार्च निकाला जाएगा और उसी दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश स्तर के कलाकार शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रणधीर सिंह, राम सिंह, रंजीत सिंह, स्वाति गौड़, पंकज चौधरी,  मास्टर शिव ,  चंद्रमणि मिश्र, राजेश कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।