मेडिकल कॉलेज बहराइच ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की,स्टेपलर तकनीक से पाइल्स का सफल ऑपरेशन
बहराइच: मेडिकल कॉलेज बहराइच के सर्जरी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से पाइल्स की बीमारी से पीड़ित 40 वर्षीय मरीज गोपीनाथ का अत्याधुनिक स्टेपलर तकनीक के माध्यम से डॉ. राहुल अग्रवाल की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।डॉ. राहुल अग्रवाल और डॉ. सैयद ने बताया कि मरीज Grade 4 पाइल्स से ग्रसित था, जिसके लिए इस आधुनिक स्टेपलर विधि (Stapler Haemorrhoidectomy) को अपनाया गया। इस तकनीक में शरीर के बाहर कोई भी चीरा या टांका नहीं लगता है। साथ ही, इस प्रक्रिया के बाद मरीज को रिकवरी में बहुत कम समय लगता है और उसे उसी दिन अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है।
इस सफल ऑपरेशन में डॉ. राहुल अग्रवाल के साथ डॉ. अमित, डॉ. बृजेश, डॉ. दिवाकर, डॉ शिवम् मदेशिया शामिल थे। एनीस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. आशीष एवं डॉ. हिले ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। आपरेशन के बाद मरीज में काफी सुधार हो रहा है। *प्रधानाचार्य डा0(प्रो0) संजय खत्री द्वारा इस आपरेशन की सराहना करते हुए,कहा कि भविष्य में मेडिकल कालेज में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करके मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्साये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये*