मासूम, जल पुलिस और SDRF ने सकुशल मिलाया
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या में जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहता है, वहीं दूसरी ओर जल पुलिस और SDRF के जवान सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी रक्षा कर रहे हैं। सोमवार को सरयू तट पर तैनात इन जवानों की सतर्कता से एक मासूम बच्ची को उसके बिछुड़े परिवार से महज कुछ ही घंटों में मिला दिया गया। भीड़ में भटक गई थी मासूम सोहनी आज (01 अप्रैल 2026) सुबह करीब 08:00 बजे सरयू घाट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब 5 वर्षीय मासूम बच्ची सोहनी शर्मा रोते हुए इधर-उधर भटकती दिखी। बिहार के जनपद गोपालगंज (थाना मीरगंज, निवासी भोफहाता) से अपने पिता उदय कुमार शर्मा के साथ अयोध्या दर्शन को आई सोहनी भीड़भाड़ के कारण अचानक अपने परिवार से बिछुड़ गई थी। तत्काल सक्रिय हुई रेस्क्यू टीम बच्ची के रोने की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य और SDRF की टीम तुरंत हरकत में आई। मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जवानों ने तत्काल आसपास के घाटों और गलियों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई।नर्वदेश्वर मिश्र (SDRF एसआई) नित्यानंद यादव (कॉन्स्टेबल) लालमणि (कॉन्स्टेबल)
कृष्णा कुमार (कॉन्स्टेबल)
भावुक हुए परिजन, जवानों का जताया आभार कड़ी मशक्कत और त्वरित खोजबीन के बाद टीम ने बच्ची के परिजनों को ढूंढ निकाला और सोहनी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपनी लाड़ली को सुरक्षित देख पिता उदय कुमार शर्मा और अन्य परिजन भावुक हो उठे। उन्होंने जवानों की निष्ठा और तत्परता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर प्रशंसा की।