अज्ञात मंदबुद्धि महिलाओं की पहचान हेतु मांगी गयी सूचना

अज्ञात मंदबुद्धि महिलाओं की पहचान हेतु मांगी गयी सूचना

 

बहराइच । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने बताया कि वन स्टॉप सेण्टर, बहराइच के निरीक्षण के दौरान दो महिलाएं मिली है जो अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं। वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रशासक द्वारा अवगत कराया गया कि 10 अगस्त 2025 से निराश्रित महिला अज्ञात (पिंकी) व 19 मार्च 2026 से निराश्रित मंदबुद्धि महिला अज्ञात आयु लगभग 20 वर्ष संवासित है, जो थाना फखरपुर क्षेत्र से पायी गयी हैं जिनकी फोटो व विवरण संलग्न है।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः