राजर्षि महंत एकनाथ महाराज को अंतरराष्ट्रीय दायित्व, अमेरिका में करेंगे सनातन का प्रचार-प्रसार

 

 

अयोध्या 31 मार्च। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राजर्षि महंत एकनाथ महाराज को अखिल आर्यावर्त संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अमेरिका राष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किया गया है, जिसके तहत उन्हें विशेष रूप से अमेरिका में संगठन और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का दायित्व सौंपा गया है; जारी नियुक्ति पत्र में संगठन ने उनके समर्पण, विचारधारा और कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे राष्ट्र व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, वहीं इस उपलब्धि पर महाराज जी के प्रशंसक अनुयायियों ने खुशी जाहिर की है और उनके समर्थकों ने भी उन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं, चारों ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है; गौरतलब है कि महंत एकनाथ महाराज लगातार हिंदू सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं और साथ ही सनातन में व्याप्त कुरीतियों का भी खंडन कर समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, जिसे देखते हुए संत समाज ने भी इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है तथा संगठन के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष श्री दिनेश (दादा) पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अमेरिका में सनातन के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा देंगे l