जरवल में सामाजिक सद्भावना मंच द्वारा ईद मिलन एवं मस्जिद दर्शन कार्यक्रम आयोजित

 

जरवल में सामाजिक सद्भावना मंच द्वारा ईद मिलन एवं मस्जिद दर्शन कार्यक्रम आयोजित

 

जरवल कस्बा स्थित नगर पंचायत जरवल में सामाजिक सद्भावना मंच के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह सह मस्जिद दर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अलीम अहमद द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में गायत्री परिवार के श्री पारस नाथ तिवारी जी, बौद्ध धर्म के भंते श्री उमा शंकर बौद्ध तथा अधिवक्ता मोहम्मद अकरम खान शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, अखंडता, समरसता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।अकरम खान साहब ने यह भी कहा हमारा मकसद इंसाफ होना चाहिए, हालात चाहे जो भी हों। शायर अज्म गोंडवी ने ईंद के उन्वान से नज़्म पेश की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल सोनी, अनिल यादव जी प्रधान आगा पुर खलीकुज्जमां, चांद भाई, नीलेंद्र सिंह राणा, अब्दुल मोमिन एवं डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

मस्जिद दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनों ने मस्जिद में जाकर इमाम मौलाना कलीम अहमद नदवी से नमाज़ की विधि, जुमे का खुत्बा, पवित्र क़ुरआन एवं इस्लामी शिक्षाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस पहल ने विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम में गिरीश यादव, नान्हू मौर्य, शिव वरदान मौर्य, पवन कुमार, जयप्रकाश यादव, कमाल अहमद, कृष्णपाल यादव, दिनेश कुमार, विजय कुमार, ओमान अहमद खान, रामप्रकाश वर्मा, आज़ाद हाशमी, अनिल कुमार वर्मा, शकील अहमद, जसीम अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसने सामाजिक समरसता और एकता का सशक्त संदेश दिया।