आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित शिक्षण व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर….
बस्ती। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल के नए व भव्य चार मंजिला प्रांगण में पैरेंट ओरिएंटेशन एवं प्रवेश कार्यक्रम को लेकर बड़ा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही और विद्यालय प्रबंधन ने नई शैक्षणिक सुविधाओं एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. फैसल अख्तर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक संसाधनों से युक्त शिक्षण व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक, सामाजिक और तकनीकी विकास सुनिश्चित हो सके।
डॉ.अख्तर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। बच्चों को प्रैक्टिकल अनुभव, नवाचार और तकनीकी दक्षता से लैस करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में विभिन्न अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को लागू किया गया है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वर्ष 2019 में प्रारंभ किया गया जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम रहा। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले छह वर्षों से संचालित इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सिलेबस से मैप किए गए प्रैक्टिकल कार्य कराए जाते हैं। इससे छात्र-छात्राएं विषयों को गहराई से समझ पाते हैं और उनमें नवाचार की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगायी गयी,जिसे उपस्थित अभिभावकों ने उसे खूब सराहा। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे भविष्य के लिए एक अच्छा कदम बताया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस सत्र से प्ले-वे कक्षाओं की भी शुरुआत करने जा रही है। इसका उद्देश्य नन्हे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास प्रारंभिक अवस्था से ही सुदृढ़ हो सके।
सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में अनेक नई और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें एस्ट्रोनॉमी लैब, मैथ लैब, रोबोटिक लैब, लैंग्वेज लैब, जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, प्ले-वे कक्षाएं, आर्ट, म्यूजिक एवं एक्टिविटी रूम, स्मार्ट क्लास, इनडोर व आउटडोर गेम एरिया, समृद्ध लाइब्रेरी तथा सोशल स्टडीज लैब प्रमुख हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान किया जाएगा।
साथ ही कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।