प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में जनपद से चार लोगों हुए प्रशिक्षित
बस्ती। प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में जनपद बस्ती से चार लोगों हुए प्रशिक्षित, परिवहन विभाग से जुड़कर दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण के लिए करेंगे कार्य, आमजन को करेंगे जागरूक।, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में आयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग डॉ किंजल सिंह की अगुवाई में सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला के अंतर्गत भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की पहल पर प्रत्येक जनपद से दो स्काउट और दो गाइड प्रशिक्षको को प्रशिक्षित किया गया जो जनपदों में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे और लोगों को जागरूक व प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला में फोरेंसिक विभाग के कार्य उनके दायित्व, सीपीआर के तरीके आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जनपद बस्ती से लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट मंगलेश अग्रहरि, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड गरिमा प्रशिक्षित हुए, प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविन्दर कौर सोखी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त पूनम संधू, राकेश कुमार सैनी, कमलेश द्विवेदी, राजेश कुमार प्रजापति, मयंक शर्मा, शिव प्रताप सिंह, सुन्दरम शुक्ला, शैलेश कुमार, बृजेश कुमार, मोहित कुमार, नेहा, कविता पाण्डेय, प्रीति आदि की सहभागिता रही।