बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती । कप्तानगंज थाना नगर और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चैन (पीली धातु) और ₹20,150 नगद बरामद किया है। ऐसे हुआ खुलासा मामला 15 फरवरी 2026 का है, जब एक महिला सुबह करीब 7:30 बजे कप्तानगंज क्षेत्र के भारीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके गले से सोने की चैन काट ली। पीड़िता के पति की तहरीर पर 26 फरवरी को थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार 19 मार्च को दुर्गा मंदिर कप्तानगंज के पास से चारों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताएं
पुलिस के हत्थे चढ़ीं चारों महिलाएं संत कबीर नगर जनपद की रहने वाली हैं—
सरोज पत्नी राममिलन 45 वर्ष शीला पत्नी कमलेश 30 वर्ष
गुड़िया पत्नी विशाल 20 वर्ष
मधु पत्नी मकालू 35 वर्ष
बरामदगी एक अदद चैन पीली धातु 20,150 नगद संगठित गिरोह का खुलासा
जांच में सामने आया कि यह गिरोह मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर चैन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की कुछ सदस्य पहले भी चोरी जैसे अपराधों में लिप्त रही हैं, जिससे इनके पेशेवर अपराधी होने की पुष्टि होती है।
बढ़ाई गई धाराएं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 112 व 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्ताओं को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह समेत SOG टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।