पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के जन्मदिन पर चंगेरवा में उमड़ा जनसैलाब….
जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है- राजकिशोर सिंह
बस्ती। जनपद बस्ती के चंगेरवा में उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समर्थकों, क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों ने कहा कि राजकिशोर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया।
राजकिशोर सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और यही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने वर्ष 2027 में उन्हें अवसर दिया तो वे जीत दर्ज कर क्षेत्र में विकास की बड़ी लकीर खींचने का कार्य करेंगे।
श्री सिंह ने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
जन्मदिन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे चंगेरवा क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र , एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , संजय सिंह पगार , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह , राणा सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला , नागेंद्र शुक्ला , अभिषेक पांडेय , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, पूर्व प्रतिनिधि खादिम हुसैन , अखंड प्रताप सिंह , गोपेश पाल , अशोक पाल , किशन सिंह , प्रकाश मोहन श्रीवास्तव , विशाल कसौधन सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।