स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी और वित्त समिति की बैठक संपन्न
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था स्काउट भवन बस्ती के सभागार में स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी व जिला वित्त समिति की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड संजय सिंह के निर्देश पर एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट
डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्काउट भवन सभागार में संपन्न हुई, बैठक की शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना से हुई, बैठक का संचालन जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से पंजीकरण नवीनीकरण अंशदान वर्तमान सत्र की आय व्यय तथा आगामी सत्र का बजट पर विचार विमर्श किया गया मैं में होने वाले एडवेंचर कार्यक्रम में जनपद की प्रतिभाभागिता करने पर विचार किया गया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, डॉ मनोज सिंह सहायक जिला सचिव कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, गाइड कैप्टन वंदना त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, स्काउट मास्टर अमरचन्द वर्मा, बीपी आनंद, नन्द किशोर चौधरी, रोहितलाल यादव, ट्रेंनिग कॉन्सलर आदर्श मिश्रा, अनूप सिंह, मंगलेश, ट्रेंनिग कॉन्सलर गाइड नंदिनी, गरिमा आदि की सहभागिता रही।