पुरुषोत्तम मास में उत्तराखंड चार धाम यात्रा का भव्य आयोजन, 17 मई से शुरू होगी पुण्य यात्रा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/नागपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। 17 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होने वाली यह आध्यात्मिक यात्रा भागवत भास्कर गोपाल दाधीच के पावन सानिध्य में संपन्न होगी।
प्रमुख यजमान और सहयोगी
इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान कोमल–मुकेश जोशी परिवार हैं। यात्रा की सफलता में प्रिया जायसवाल, सतीश अग्रवाल और साधना खुराना सहित शहर के कई गणमान्य श्रद्धालु अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम
आयोजन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा स्नान के साथ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु क्रमवार निम्नलिखित धामों के दर्शन करेंगे:
यमुनोत्री धाम यमुना जी के उद्गम स्थल पर पूजन। गंगोत्री धाम मां गंगा की महिमा का दर्शन। केदारनाथ धाम: बाबा भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक।
बद्रीनाथ धाम: भगवान विष्णु के स्वरूप बद्री विशाल के दर्शन।
चारों धामों में दर्शन, पूजन और पवित्र कुंडों में स्नान के उपरांत सभी श्रद्धालु पुनः नागपुर लौटेंगे।
पंजीकरण की जानकारी आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में तीर्थ यात्रा का फल अनंत गुना बढ़ जाता है, इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।